+++ to secure your transactions use the Bitcoin Mixer Service +++

 

World Wide Web Consortium (W3C) India W3C भारतीय कार्यालय

Leading the Web to its Full Potential...
Leading the Web to its Full Potential...

विश्व व्यापी वेब संघ (W3C) सूचना, वाणिज्य, संचार एवं संयुक्त तालमेल के मंच के माध्यम से वेब को इसके सम्पूर्ण क्षमता के उपयोग की दिशा में अग्रसरित करने हेतु अर्न्तसंचलनीय प्रौद्योगिकी (interoperable technologies) (विनिर्देश, नियमावली, सॉफ्टवेयर और उपकरण) का विकास करता है। W3C भारतीय कार्यालय (W3C-भारत) भारत में W3C गतिविधियों का राष्ट्रीय संपर्क केन्द्र है।

डब्ल्यू. 3 सी. (W3C) भारत समाचार

यदि आप सूचना-पत्र नियमित प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारी डाक-सूची (Mailing List) पर ग्राहक (subscribe) बनें। आप अपना ई-मेल पता w3c@cdacnoida.in पर भेज सकते हैं, हमें इसे अपनी सूची में शामिल करने में प्रसन्नता होगी।

अधिक जानकारी और W3C की गतिविधियों की निर्देशिका के लिए आप W3C होम पेज को देख सकते हैं।

वाक् संश्लेषण मार्कअप भाषा (एस.एस.एम.एल.) के अंतरराष्ट्रीयकरण पर तृतीय कार्यशाला

बीजिंग, चीन और हेराक्लियन क्रीट में दो सफल कार्यशालाओं के बाद, विश्व व्यापी वेब संघ (डब्ल्यू.3सी.) 13-14 जनवरी, 2007 को वाक् संश्लेषण मार्कअप भाषा (एस.एस.एम.एल.) के अंतरराष्ट्रीयकरण पर तृतीय कार्यशाला का आयोजन करेगा। यह कार्यशाला हैदराबाद, भारत में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आई.आई.आई.टी) और भरीगस सॉफ्टवेयर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी।

इस तृतीय कार्यशाला का उद्देश्य एस.एस.एम.एल. के विस्तार हेतु आवश्यकताओं को पहचानना और प्राथमिकता देना है जो अग्रेज़ी से अलग भाषाओं के प्रतिपादन के लिए एस.एस.एम.एल. के प्रयोग को सुधारेगा।

कार्यशाला सार्वजनिक रूप से खुली हुई है। सहभागिता के लिए अवस्थिति पत्र आवश्यक हैं। प्रत्येक संगठन और व्यक्ति को सहभागिता के लिए अवस्थिति पत्र 1 दिसंबर तक जमा करने चाहिए। आपकी सहभागिता कार्यक्रम समिति द्वारा अवस्थिति पत्र की स्वीकृति तक विचाराधीन है।

सहभागिता के लिए आह्वान हेतु पूर्ण जानकारी http://www.w3.org/2006/10/SSML/cfp.html पर उपलब्ध है।

विश्व व्यापी समाचार

क्वीन एलिज़ाबेथ II द्वारा टिम बर्नर्स-ली को ऑर्डर ऑफ मेरिट को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।

2007-06-13: यूनाईटेड किंगडम की प्रमुख, क्वीन एलिज़ाबेथ II, ने डब्ल्यू.3सी. निदेशक और विश्व व्यापी वेब के आविष्कारक सर टिम बर्नर्स-ली को ऑर्डर ऑफ मेरिट के सदस्य के रूप में नियुक्त किया। 1902 में संस्थापित, ऑर्डर ऑफ मेरिट सम्मान लोगों को उनकी “सराहनीय सेवा”, के लिए अक्सर कला, शिक्षा, साहित्य, और विज्ञान के क्षेत्र में यूनाईटेड किंगडम के प्रमुख द्वारा प्रदान किया जाता है। चौबीस लोग और विदेशी प्राप्तकर्ता एक समय में इस सम्मान को धारण कर सकते हैं। बर्नर्स-ली के अनुसार, “ऐसे सम्मान जन सेवा के लिए हैं, इस संदर्भ में यह सेवा डब्ल्यू.3सी. द्वारा बड़े स्तर पर की गई है। जो सभी लोग संघ गतिविधि में शामिल हैं उन्हें डब्ल्यू.3सी. के कार्य के महत्व को इस स्वीकृति द्वारा सम्मानित होने पर गौरवान्वित महसूस करना चाहिए।” घोषणा, टिम बर्नर्स-ली और डब्ल्यू.3सी. के बारे में पढ़ें। (समाचार संग्रह)

डब्ल्यू.3सी. परामर्श समिति ने नए परामर्श मण्डल का गठन किया।

2007-06-12: डब्ल्यू.3सी. परामर्श समिति द्वारा डब्ल्यू.3सी. परामर्श मण्डल में चार पद भरे गए। 1998 में उत्पत्तित, परामर्श मण्डल कार्यनीति, प्रबंधन, न्यायिक मामले, प्रक्रिया और विरोध प्रस्ताव के मुद्‍दों पर टीम को मार्गदर्शन प्रदान करता है। जुलाई से शुरू हो रहे परामर्श मंडल में नौ सहभागी निम्नलिखित हैं: जीन-फ्रैंकोइस एब्रामेटिक (आई लॉग), एडुर्डो गुटेंटैग (सन माइक्रोसिस्ट्म्स), स्टीव हॉलब्रुक (आई.बी.एम.), केन लास्की (मित्रे), ओरा लसीला (नोकिया), और अरून रंगनाथन (ए.ओ.एल.)। स्टीव जाइल्स अंतरिम परामर्श मण्डल के प्रमुख के रूप में कार्य करते रहेंगे। परामर्श मण्डल के बारे में अधिक जानें। (समाचार संग्रह)

वाक् संश्लेषण मार्कअप भाषा (एस.एस.एम.एल.) संस्करण 1.1: कार्यप्रणाली प्रारूप

2007-06-11: वॉइस ब्राउज़र कार्यकारी समूह ने वाक् संश्लेषण मार्कअप भाषा (एस.एस.एम.एल.) संस्करण 1.1 और इसकी आवश्यकताओं के अद्यतित कार्यप्रणाली प्रारूप का विमोचन किया। संस्करण 1.1 डब्ल्यू.3सी. की एस.एस.एम.एल. 1.0 संस्तुति को विश्व की भाषाओं जिनमें एशियन, पूर्वी यूरोप, और मध्य पूर्व भाषाएँ सम्मिलित हैं, के अधिक पंरपरागत तरीकों और पद्धतियों के लिए समर्थन को जोड़कर सुधारता है। दोनों दस्तावेज़ एस.एस.एम.एल. के विस्तार पर हुई तीन डब्ल्यू.3सी. कार्यशालाओं से विचार-विमर्शों के फलस्वरूप सामने आए हैं। जनवरी 2007 प्रेस विज्ञप्ति और the वॉइस ब्राउज़र प्रमुख पृष्ठ देखें। (समाचार संग्रह)

औद्योगिक संगणन के लिए वेब ऑफ सर्विसेज़: कार्यशाला रिपोर्ट

2007-06-08: औद्योगिक संगणन के लिए वेब ऑफ सर्विसेज़ कार्यशाला रिपोर्ट अब उपलब्ध है, यह उन तरीकों के लिए अगले कदमों की सिफारिश करती है जिससे वेब सेवाएँ और वेब मानक औद्योगिक सॉफ़्टवेयर आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। फरवरी में, वेब सेवा और एस.ओ.ए. विशेषज्ञ औद्योगिक संगणन के लिए समर्थन को सुधारने के लिए मिले। वेब ऑफ सर्विसेज़ पर कार्यशाला के परिणाम, कार्यशालाओं और वेब सेवाओं के बारे में पढ़ें। (समाचार संग्रह)

सी.एस.एस. 3 मीडिया क्वेरीज़ : प्रत्याशी संस्तुति

2007-06-06: सी.एस.एस. कार्यकारी समूह ने मीडिया क्वेरीज़, हेतु सम्पादकीय बदलावों के लिए अद्यतित प्रत्याशी संस्तुति का विमोचन किया जो कास्केडिंग स्टाइल शीट्स लेवल 3 (सी.एस.एस. 3) का एक मॉड्यूल है। एच.टी.एम.एल. में रेखांकित प्रक्रिया पर आधारित, मीडिया टाइप्स की रजिस्ट्री यह व्याख्यायित करने हेतु प्रस्तावित है कि किस प्रकार के यंत्रों को स्टाइल शीट् का उपयोग करना चाहिए, और स्टाइलशीट के कार्यक्षेत्र को सीमित करने हेतु वाक्यरीति प्रयोग होनी चाहिए। तब प्रस्तुतिकरणों को बिना किसी सामग्री बदलाव के आउटपुट यंत्रों की विशेष श्रृंखला पर प्रदर्शित किया जा सकता है। सी.एस.एस. मुख्य पृष्ठ देखें। (समाचार संग्रह)

सी.एस.एस. 3 मल्टी-कॉलम प्रारूप : कार्यप्रणाली प्रारूप

2007-06-06: सी.एस.एस. कार्यकारी समूह ने कास्केडिंग स्टाइल शीट्स लेवल 3 (सी.एस.एस. 3) के एक मॉड्यूल, मल्टी-कॉलम प्रारूप के अद्यतित कार्यप्रणाली प्रारूप का विमोचन किया। स्टाइल शीट संलेखक एक कॉलम से अन्य तक सामग्री के वहन, कॉलम चौड़ाई का निश्चयन, और उपलब्ध जगह के आधार पर कॉलमों की संख्या को बढ़ाने और कम करने की अनुमति प्रदान कर सकते हैं। टेबल मार्कअप के बज़ाए अधिक नम्य, सी.एस.एस. में स्टाइल कॉलम्स विभिन्न आउटपुट यंत्रों जिनमें वाक् संश्लेषण और छोटे मोबाइल यंत्र शामिल हैं, पर अधिक सरलता से प्रस्तुत किए जा सकते हैं। सी.एस.एस. मुख्य पृष्ठ देखें। (समाचार संग्रह)

अंतरराष्ट्रीयकरण सर्वोत्तम पद्धति : दाँए से बाँए स्क्रिप्ट्स

2007-06-06: अंतरराष्ट्रीयकरण मूल कार्यकारी समूह ने अंतरराष्ट्रीयकरण सर्वोत्तम पद्धति : एक्स.एच.टी.एम.एल. और एच.टी.एम.एल. सामग्री में दाँए से बाँए स्क्रिप्ट्स के व्यवस्थापन के अद्यतित कार्यप्रणाली प्रारूप को प्रकाशित किया। यह परामर्श उन संलेखकों के लिए है जो एक्स.एच.टी.एम.एल. या एच.टी.एम.एल. मार्कअप और सी.एस.एस. का प्रयोग अरबी और हिब्रू जैसी भाषाओं के दाँए से बाँए स्क्रिप्ट्स का प्रयोग स्थानीय वेब सामग्री की उत्पत्ति हेतु करते हैं। इस दस्तावेज़ का शीर्षक पहले एक्स.एच.टी.एम.एल. एवं एच.टी.एम.एल. अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संश्लेषण तकनीक टेक्स्ट 1.0 का प्रबन्धन था। अंतरराष्ट्रीयकरण मुख्य पृष्ठ देखें। (समाचार संग्रह)

समाचार संग्रह


Visit the Official CDAC Website W3C भारतीय कार्यालय, सी-डैक, नौएडा (C-DAC, Noida) में स्थित है। अंतिम संशोधन: दिनांक $(Date): 2007-06-21 10:01 $

Valid XHTML 1.0! Valid CSS1! Level Double-A                
	   conformance icon, W3C-WAI Web Content Accessibility Guidelines 1.0